गाजियाबाद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद के नेतृत्व में आमजन के साथ किया बैठक का आयोजन

दिल्ली: लोनी गाजियाबाद के रेलविहार सोसायटी में पिछले कई सालों से मूलभूत सुविधाओं से आमजन परेशानी झेल रहे है गौरतलब है कई बार समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी दिया गया परंतु समस्या ज्यो की तो ही बनी हुई है दिनांक 14 जुलाई को रेल विहार सोसायटी के लोगो के साथ गाजियाबाद से जिला उपाध्यक्ष विजय भाटी के कार्यालय में समस्याओं को लेकर बैठक रखी गई ,बैठक में रेलविहार सोसाइटी की मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई जिसमें मुख्य रूप से सोसाइटी की सड़कें, सीवर ओवर फ्लो, सड़को पर जल भराव , रेल विहार सोसायटी के लोगों ने कहा कि यह समस्या पिछले कई सालों से बनी हुई है
भाजपा नेता विजय भाटी ने लोगों को आश्वासन दिया कि यह समस्याएं जल्द से जल्द पूरी कर दी जाएगी, भाटी ने कहा सीवरओवरफ्लो का कार्य जल्दी शुरू कर दिया जाएगा, भाजपा नेता विजय भाटी ने कहा कि देश में फिर तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है , विजय भाटी ने लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम एक पौधा मां के नाम में जरूर सहयोग करे देश के 140 करोड़ लोग आज उनकी मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं, आज पौधा हमारे जीवन मे कितना मूल्यवान है यह सभी जानते हैं भाटी ने बेठक में एक पौधा लगाने की अपील की साथ ही सभी को आश्वासन दिया कि जो भी कार्य रुके हुए हैं वह सभी जल्द से जल्द कर दिए जाएंगे बेठक में दीपक उपाध्याय ,सुभाष ठाकुर देवेंद्र सिंह,संदीप ,मोहित ,सद्दाम हुसैन ,अनील ठाकुर अन्य लोग मौजूद रहे




