एक पौधा कारगिल शहीदों के नाम : हरीश चन्द्र आज़ाद

FARIDABAD : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर टाऊन पार्क युद्व स्मारक स्थल पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा पौधे लगाकर कारगिल शहीदों को श्रद्वांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन सेवानिवृत विंग कमांडर सतेन्द्र दुगल ने कारगिल शहीदों की संस्था सैन्य व अर्धसैनिक बल कल्याण ट्रस्ट के अंर्तगत किया। कार्यक्रम में जिला डिप्टी कमिशनर विक्रम सिहं, डी सी सैंट्रल पूजा वशिष्ठ व कई अधिकारी उपस्थित थे। इस असवर पर कुछ संस्थाये भी आमंत्रित थी जिसमें बेटी बचाओ अभियान, प्रक्रुथी ट्रस्ट, सूर्या आर्थो सैंटर व डी सी मॉडल स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।
बेटी बचाओ अभियान के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि इस मौके पर एक पौधा शहीदों के नाम हमारी संस्था को भी लगाने का अवसर मिला। युद्व स्मारक के प्रांगण में एक लौहे का बोर्ड सीमेन्ट द्वारा पक्का करके बेटी बचाओ अभियान का भी लगाया गया और हार श्रंगार का पौधा बेटी बचाओ अभियान की टीम ने लगाया। चेयरमैन जगजीत कौर ने सतेन्द्र दुगल का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी संस्था ने हमारी टीम को शहीदी स्मारक में स्थान दिया।
प्रक्रुथी ट्रस्ट की प्रधान रमा सरना ने कहा कि बहुत ही गर्व महसूस हुआ कि हमारी संस्था का बोर्ड पौधे के साथ शहीदी स्मारक के प्रांगण में लगा। इस मौके पर सतंन्द्र दुगल, प्रेम पसरीजा, सुनील गुलाटी, संजीव शर्मा, जगजीत कौर, किरन शर्मा, अरूण आहूजा, राकेश मोंगा, संगीता मोंगा, विवेक सरना, रमा सरना, रीनू गंगल, नितिक्ष मंगल, शालू शर्मा, अनिल गर्ग, वैभव मंगल, डॉ पुनीता असीजा, जगजीत कौर व हरीश चन्द्र आज़ाद आदि उपस्थित थे।




