यशपाल सिंह और राजेंद्र कौर के शामिल होने से तिगांव में और मजबूत हुई AAP – धर्मवीर भड़ाना

फरीदाबाद : हरियाणा की जनता जल्द से जल्द भाजपा सरकार से छुटकारा चाहती है और आने वाले दिनों में दूसरी पार्टियों के कई बड़े नेता आम आदमी पार्टी के शामिल होने वाले हैं । यह विचार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भडाना ने उस समय व्यक्त किया जब सेक्टर 37 फरीदाबाद में समाजसेवी यशपाल सिंह और तेज तर्रार महिला राजेंद्र कौर ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा ।
इस मौके पर धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि दिल्ली फरीदाबाद से दूर नहीं है और दिल्ली में रहने वाली जनता को सभी सुख सुविधाएं मिल रही है जबकि फरीदाबाद की जनता का हाल बेहाल है । उन्होंने कहा कि भाजपा – जेजेपी सरकार ने फरीदाबाद का हाल बेहाल कर दिया । उन्होंने कहा कि यशपाल सिंह और राजेंद्र कौर के पार्टी में शामिल होने से तिगांव विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का जनाधार काफी मजबूत हुआ है क्योंकि राजेंद्र कौर अच्छी समाज सेविका है । कई वार्डों में उनकी मजबूत पकड़ है ।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेट्री आभास चंदीला ने कहां की तिगांव विधानसभा क्षेत्र को पहले कांग्रेस ने बर्बाद किया फिर भाजपा वही काम कर रही है । इस विधानसभा क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है । यशपाल सिंह और राजेंद्र कौर की पार्टी में शामिल होने पर आवास चंदीला ने खुशी जताई और कहां पार्टी अब और मजबूत होगी । इस मौके पर पार्टी के जिला सचिव मेहरचंद हरसाना, लोकसभा उपाध्यक्ष तेजवंत सिंह बिट्टू, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा, जवाहर चंदीला, अशोक गोयल, महावीर सिंह, दीपक नागर, राजेंद्र चंदीला, सूरज चंदीला आदि मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button