कैंसर से लंबी जंग के बाद दुनिया को कहा अलविदा, टीवी के इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन

टेलीविजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर टीवी शो ‘निशा और उसके कजिन्स’ में नजर आने वाले अभिनेता विभु राघव का 2 जून 2025 को निधन हो गया। वह लंबे समय से स्टेज 4 कोलन कैंसर से जूझ रहे थे।

PunjabKesari

असली नाम और अस्पताल में निधन

विभु राघव का असली नाम वैभव कुमार सिंह राघव था। उन्होंने मुंबई के नानावटी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बीमारी के चलते वह पिछले कुछ समय से मीडिया और सोशल मीडिया से दूर हो गए थे। उनकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।

बीमारी और आर्थिक परेशानी

PunjabKesari

विभु को 2022 में कोलन कैंसर का पता चला था। बीमारी का इलाज काफी महंगा था और लगातार इलाज के चलते उन्हें आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ा। इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो गया था, जिसके बाद उनके दोस्तों ने सोशल मीडिया पर आर्थिक मदद की अपील की थी।

सोशल मीडिया पर साझा की थी अपनी जंग

बीमारी के शुरुआती समय में विभु सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे। वह अपनी हेल्थ अपडेट्स और इलाज की जानकारी अपने फॉलोअर्स के साथ साझा करते रहते थे। वह हमेशा सकारात्मक सोच के साथ अपनी जंग लड़ते रहे, लेकिन मई 2025 से उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।

टीवी इंडस्ट्री में योगदान

PunjabKesari

विभु ने ‘निशा और उसके कजिन्स’ के अलावा ‘सावधान इंडिया’ जैसे पॉपुलर शोज में भी काम किया था। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। वह टीवी कलाकारों सौम्या टंडन, सिंपल कौल, अनेरी वजानी और कावेरी प्रियम जैसे कलाकारों के करीबी मित्र थे।

दोस्तों की ओर से श्रद्धांजलि

विभु के निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त सिंपल कौल, करण वीर मेहरा और कावेरी प्रियम ने की। सिंपल कौल ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट में लिखा- भारी मन से बता रहे हैं कि हमारा प्यारा दोस्त विभु अब हमारे बीच नहीं रहा। कृपया उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। ओम नमः शिवाय।

फैंस और इंडस्ट्री में शोक

विभु की मौत की खबर से उनके चाहने वालों और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी यादें साझा कर रहे हैं।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Related Articles

Back to top button