मामन खान की गिरफ्तारी के बाद नूंह में फिर लागू की गई धारा 144: बड़ी खबर

नूंह : नूंह से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नूंह में फिर धारा 144 लगाई गई। यह धारा 144 मामन खान की गिरफ्तारी के बाद लागू की गई है। वहीं जुम्मे की नमाज घर पर अदा करने के आदेश दिए गए है। नूंह होडल चौक पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

बता दें कि हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हिंसा हुई थी। पुलिस ने हिंसा फैलाने के आरोप में देर रात कांग्रेस विधायक मामन खान को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि खान को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है। खान को आज अदालत में पेश किया जाएगा। जिसको लेकर पलवल टी पॉइंट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। किसी को भी कोर्ट परिसर वाले रास्ते पर नहीं जाने दिया जा रहा है। 1 किलोमीटर दूर पहले ही सभी को रोका जा रहा है, हर आने जाने वाले व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button