अजय भड़ाना बने जजपा बडखल विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष

फरीदाबाद : जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला की स्वीकृति से अजय भड़ाना को बडखल विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर अजय भड़ाना ने जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जजपा के प्रधान महासचिव दिगिवजय चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, विधायिका श्रीमती नैना चौटाला सहित वरिष्ठ जजपा नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपीं है, उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे और बडखल विधानसभा क्षेत्र में जजपा संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

श्री भड़ाना ने कहा कि प्रदेश की जजपा-भाजपा गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला प्रदेश के सभी वर्गाे का विकास कर रहे है और उनके कुशल मार्गदर्शन में जजपा संगठन हरियाणा में निंरतर मजबूती की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा संगठन को और मजबूत करने के लिए वह मेहनती व कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ेंगे ताकि आने वाले चुनावों में जजपा बेहतर प्रदर्शन कर सके।

Related Articles

Back to top button