ऑलराउंडर अंशुल का Mumbai Indians टीम में हुआ चयन, IPL में खेलेगा हरियाणा का छोरा

करनाल : देश को बेहतरीन खिलाड़ियों देने वाली हरियाणा की धरती से एक और लाल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जहां करनाल का छोरा अपने प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस में जलवा बिखेरने को तैयार है। अंशुल कंबोज ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जिनका चयन इस बार आईपीएल में हुआ है। ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन पर दांव खेला है और 20 लाख रूपए में मुंबई इंडियंस ने उनके साथ करार किया है।

PunjabKesari

भारत की तरफ से अंडर-19 भी खेल चुके हैं अंशुल

बता दें कि अंशुल भारत की तरफ से अंडर-19 भी खेल चुके हैं। हरियाणा से वो रणजी खेलते हैं और हाल ही में संपन्न हुई विजय हजारे ट्रॉफी में उनका शानदार प्रदर्शन रहा था और उनके प्रदर्शन के बदौलत हरियाणा पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी का चैंपियन बना।

PunjabKesari

22 साल के ऑल राउंडर खिलाड़ी है अंशुल

अंशुल कंबोज ने विजय हजारे ट्रॉफी में 17 विकेट चटकाए थे। सेमीफाइनल में 4 और फाइनल में 2 विकेट अपने नाम किए थे। उसी का इनाम उन्हें आईपीएल की ऑक्शन में मिला। अंशुल 22 साल के हैं और वह ओपीएस राणा एकेडमी से प्रैक्टिस कर रहे हैं। जब उन्होंने क्रिकेट की शुरुआत की तो इसी एकेडमी से की थी और आज भी जब वह करनाल में प्रैक्टिस के लिए आते हैं तो इसी एकेडमी में आते हैं। अंशुल का एकेडमी में पहुंचने पर स्वागत हुआ। मिठाई बांटी और आतिशाबजियां की गई। अंशुल के साथ और उसके जूनियर खिलाड़ी भी काफी खुश नजर आए जो अंशुल के साथ प्रैक्टिस करते हैं।

वहीं कोच व परिजन भी इस उपलब्धि के लिए अंशुल को बधाई दे रहे थे तो उसके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। उम्मीद करते हैं अंशुल इस बार आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके करनाल और हरियाणा का नाम रोशन करेंगे। आपको बता दें कि अंशुल 22 साल के ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं। वह बैटिंग और तेज गेंदबाजी में माहिर हैं।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button