चुनाव की सरगर्मियों के बीच फ़रीदाबाद लोकसभा सीट से दावेदार काँग्रेस नेता मनधीर सिंह मान ने की प्रदेश प्रभारी से मुलाक़ात

Faridabaad : लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ़ जहां सभी राजनैतिक दल अपनी अपनी जीत को ज़ोर लगाती दिख रही हैं, वही टिकट के दावेदारों की दौड़ भी शुरू हो गई है। टिकट के दावेदारों ने भी हाईकमान व अपने अपने वरिष्ठ नेताओं के पास दौड़ लगानी शुरू कर दी है। लोकसभा सीट फ़रीदाबाद से काँग्रेस पार्टी के संभावित लोकसभा प्रत्याशी मनधीर सिंह मान ने भी अपनी ओर से टिकट पाने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगाया हुआ है। हरियाणा में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के गुटों के बारे में किसी से कुछ छिपा नहीं है. लेकिन इस सबके बीच फ़रीदाबाद लोकसभा सीट से काँग्रेस पार्टी के लिए मनधीर सिंह मान ने अपनी दावेदारी जता दी है। सक्रियता के मामले में लोकसभा क्षेत्र में लगातार दौरे कर लोगों के बीच जा रहे हैं।
इन्हीं सब के बीच दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव व हरियाणा राज्य के प्रभारी दीपक बाबरिया से फ़रीदाबाद लोकसभा सीट के लिए से मनधीर सिंह मान ने मुलाक़ात दल करते हुए अपना आवेदन सौंपा है। इस दौरान मुलाक़ात के बाद मनधीर ने बताया बहुत ही अच्छे माहौल में पार्टी के राज्य प्रभारी से मुलाक़ात हुई है। उनका स्नेह व आशीर्वाद सदा बना रहता है। अनेकों मामलों पर प्रभारी के चर्चा भी हुई है. इस बीच फ़रीदाबाद लोकसभा सीट से मैंने अपना आवेदन उन्हें सौंपा है। काँग्रेस पार्टी भरोसा करती है तो निश्चित ही बहुत मज़बूती के साथ फ़रीदाबाद से लोकसभा चुनाव लड़कर पार्टी को सीट जीतकर दी जाएगी. भाजपा सरकार से लोग महंगाई व अन्य सभी मामलों में त्रस्त हो चुके हैं. लोग बदलाव चाहते हैं।




