हेरोइन तस्करी सिंडिकेट के एक और आरोपी को अपराध शाखा बॉर्डर ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 20मई, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर प्रभारी जितेन्द्र कुमार की टीम ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार अरुण कुमार(21) ओम नगर जैतपुर दिल्ली का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम अपराध शाखा टीम एएसआई राजेश, मुख्य सिपाही कुलदीप व संदीप ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से रेड कर दिल्ली सरिता विहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आरोपी दिव्यांशु, शिवम् और सोहेल हेरोइन बेचने के लिए रखा था। जिन को अपराध शाखा ने पूर्व में दिपाली कॉलोनी पल्ला के पास से काबू किया था। आरोपियो 8.35 ग्राम स्मैक,2500रु नगद व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद हुई थी।

आरोपी अरुण कुमार को मुकदमें में पूछताछ के लिए अपराध शाखा टीम ने पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हेरोइन बेचने के सिंडिकेट ग्रुप को चलाता है। आरोपी नशा तस्करी के लिए कम उम्र के बच्चो का साथ लेता है। आरोपी देहरादून और बरेली से सस्ते पैसो में हेरोइन लाकर दिल्ली एनसीआर में बेचने का काम पिछले करीब 1 साल से कर रहा है। आरोपी ने हेरोइन बेचने का काम कम समय में अधिक पैसे काम ने के लालच में आकर शुरु किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी के अन्य साथियो की तलाश जारी है। जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button