शेयर मार्केट में निवेश करा ठगी के मामले में खाता और SIM उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

फरीदाबाद:- साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-19 वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि ठगों द्वारा उसे 182-स्टॉक मार्केट वेल्थ क्रिएशन ग्रुप नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोडा गया। जहां स्टॉक और ट्रेडिंग को बारे में जानकारी सांझा की जाती थी। लालच में आकर शिकायतकर्ता ने भी निवेश करने के लिए कहा। जिस पर शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगों ने उससे 7,25,000/-रू अपने खाता में ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी की। जिस पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी कालूराम वासी गांव पाटियो का खेडा जिला भीलवाडा राजस्थान को जयपुर से गिरफ्तार किया है। पुछताछ में सामने आया कि आरोपी ठगों के लिए खाता और SIM उपलब्ध करवाता था। उसने खाताधारक भवानी का SIM व खाता से संबंधित दस्तावेज आगे ठगों को दिये थे। आरोपी जयपुर में गाडी के शोरूम में काम करता है। खाताधारक भवानी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को पूछताछ के लिए 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button