शेयर मार्केट मे 7,25,000/-रू निवेश कराकर ठगी करने के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार

फरीदाबाद:- साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-19 वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि ठगों द्वारा उसे 182-स्टॉक मार्केट वेल्थ क्रिएशन ग्रुप नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोडा गया। जहां स्टॉक और ट्रेडिंग को बारे में जानकारी सांझा की जाती थी। लालच में आकर शिकायतकर्ता ने भी निवेश करने के लिए कहा। जिस पर शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगों ने उससे 7,25,000/-रू अपने खाता में ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी की। जिस पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी बिजेन्द्र(22) वासी भीलवाडा राजस्थान हाल मीरा रोड मुंबई को मुंबई से गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी टैक्सी चालक का काम करता है तथा ग्रेजुएशन तक पढाई की हुई है। कमीशन के लालच मे आकर ठगों को खाता उपलब्ध करवाता था। आरोपी बिजेन्द्र ने कालुराम से खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। बिजेन्द्र व कालुराम की मुलाकात भीलवाडा मे एक होटल पर हुई थी। खाते मे ठगी के कुल 5 लाख रुपये आए थे। आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया हुआ है। कालुराम सहित 3 आरोपियों को पुर्व मे गिरफ्तार किया जा चुका है

Related Articles

Back to top button