रात्रि में बुजुर्ग महिला व लडके को घर पर सुरक्षित छोड़ किया सराहनीय कार्य सेफ सिटी के अंतर्गत दुर्गा शक्ति NIT-3 की टीम ने

फरीदाबाद : “सेफ सिटी” के अंतर्गत दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए दुर्गा शक्ति NIT-3 कि टीम ने रात्रि के समय बुजुर्ग महिला व लडके को ERV से घर तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रात्रि के समय करीब 11:40 बजे ERV टीम गस्त पर थी। गस्त के दौरान हार्डवेयर चौक NIT के पास एक बुजुर्ग महिला व एक लडका मिली। महिला ने बताया कि वह गांव डबुआ (एयरफोर्स स्टेशन के पीछे) की रहने वाली है व घर जाने के लिए ऑटो नहीं मिल रहा। ऑटो का इंतजार कर रही है। दुर्गा शक्ति नम्बर-3 की टीम ने बुजुर्ग महिला (60 वर्ष) व लडके को हार्डवेयर चौक से गांव डबुआ (एयरफोर्स स्टेशन के पीछे) गाडी सरकारी से उसके घर छोडा गया। महिला व परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया है।

पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार रात्रि के समय महिला को कोई साधन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही मिल पा रहा हो और अकेली असुरक्षित महसूस कर रही है तो वह फरीदाबाद पुलिस द्वारा जारी किए गए कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200, 7290010000 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती है। जिसमें उसके नजदीकी दुर्गा शक्ति, PCR या ERV टीम उस महिला से संपर्क करके उसे सुरक्षित घर तक छोड़ेगी।

NEWS SOURCE Credit : jantakiaawaznews

Related Articles

Back to top button