AVTS सिकरोना की टीम ने देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार
चोरी के 2 मामलों का खुलासा, पूर्व में भी लूट, चोरी व आर्म्स एक्ट के 25 मामले है दर्ज
भावना कौशिश,फरीदाबाद । फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। 22 मई को AVTS सिकरोना की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सद्दाम(30) निवासी गांव रिठ्ठ जिला नुहूँ के रूप में हुई है। जिससे पूछताछ में थाना सेक्टर 58 व आदर्श नगर के 2 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार AVTS सिकरोना की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सद्दाम को अवैध देसी कट्टा सहित गुरुग्राम नहर पुल गांव लदियापुर से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना धौज में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह 3500 रुपये में नूंह से किसी व्यक्ति से देसी कट्टा लेकर आया था। आरोपित से पूछताछ में थाना सेक्टर 58 व आदर्श नगर के 2 वाहन चोरी के मामलों का अभी खुलासा हुआ है। उस पर पूर्व में भी लूट, चोरी व आर्म्स एक्ट के करीब 25 मामले दर्ज है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



