दयाल नगर व ग्रीन फील्ड कॉलोनी में “नशा मुक्ति अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर आमजन को किया गया जागरूक

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के आदेशानुसार तथा पुलिस उपायुक्त यातायात के के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा दयाल नगर और ग्रीन फील्ड कॉलोनी में दो अलग-अलग स्थानों पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नागरिकों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। टीम द्वारा बताया गया कि नशा न केवल व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से भी नुकसानदायक होता है।

कार्यक्रम के दौरान सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति अवैध रूप से नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत 90508 91508 नंबर पर साझा करें। यह भी स्पष्ट किया गया कि सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा। सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने लोगों से अपील की कि वे इस नशा मुक्त अभियान से जुड़ें और फरीदाबाद को नशा मुक्त एवं सुरक्षित शहर बनाने में पुलिस का सहयोग करें। इन कार्यक्रमों में स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस की इस पहल की सराहना की।

Related Articles

Back to top button