बल्लभगढ़ विधानसभा जल्द करेगी सदस्यता अभियान में दिए गए लक्ष्य को पूरा

Faridabad : भाजपा सदस्यता अभियान के लिए संगठन के आदेश को ध्यान में रखते हुए बल्लभगढ़ विधानसभा में सदस्यता नवीनीकरण अभियान जोर शोर से चला हुआ है। भाजपा का सदस्य बनने के लिए अब हर व्यक्ति आतुर है। इसलिए शहर के हर स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता पहुँच कर लोगो को भाजपा का सदस्य बनाने में जुटे हैं। लोगो का कहना है कि की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी साथ जुड़कर देश को मज़बूती देनी है। इस अभियान को आगे बढ़ाने में लिए बल्लभगढ़ सेभाजपा के विधायक पंo मूलचंद शर्मा के बड़े भाई पंo टिपरचंद शर्मा बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी पहुँचे, इस मौक़े पर उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत सब्जी मंडी में किराना दुकानदार साथियों को भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराते हुए उन्हें देश की सर्वोच्च बड़ी पार्टी भारतीय जानता पार्टी का सदस्य बनाया l
इस अवसर पर दुकानदारो ने सदस्यता के लिए बढ़ चढ़ कर आगे आते हुए भाजपा की सदस्यता लेकर विधायक पंo मूलचंद शर्मा के हाथ मजबूत करने की बात कही। भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने पo मूलचंद शर्मा को तीसरी बार विधायक चुनने पर भी सभी दुकानदारों का आभार व्यक्त किया। इस मोके पर उन्होंने देवतुल्य कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में पूरे जोश के साथ कार्य के रहे हैं। इस मोके पर गुलशन बंसल,प्रधान लक्ष्मी नारायण गोयल,मित्रसेन मित्तल,आशीष मित्तल,संजय सिंगला,राकेश गुर्जर,बुद्धा सैनी,जगत भूरा,जेपी मास्टर,सुनील शर्मा और ललित पेप्सी वाले भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button