बाटा ऑटो चालकों ने छबील लगाकर मीठे पानी का किया वितरण

FARIDABAD : चिलचिलाती धूप से यात्रियों को राहत दिलाने के लिए न्यू टाउन फरीदाबाद रेलवे स्टेशन बाटा पुल के नीचे युवा ऑटो चालकों ने मीठे पानी का वितरण किया। सभी युवा चालकों ने पानी की छबील लगाकर ट्रेन से आ रहे यात्रियों को उनके पास जाकर पानी पिलाया, ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। इस मौके पर युवा ऑटो चालकों में दीपक गौतम, जितेंद्र, धर्मेंद्र, राजू, सुनील, पीटू सहित दर्जनों लड़के थे उन्होंने बताया कि सरबत पिलाने का पूरा खर्च उन्होंने मिलकर किया है। वह इस प्रकार की सेवा आगे भी करते रहेंगे, ताकि यात्रियों को ऑटो चालकों के प्रति अपनापन महसूस हो सके।
दीपक गौतम ने बताया कि यात्रियों की सेवा उनको उनके गंतव्य स्थानों तक सुरक्षित छोड़ने लाने लेजाने से ही उनके परिवार चलते हैं। इसीलिए यात्रीगण ही उनके भगवान हैं, और उनकी सेवा करना उनका धर्म है।




