भारत में जन्म लेना ही बहुत बड़ी बात : मनधीर सिंह मान

Faridabad/Rakesh Kumar : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनधीर मान पिछले काफ़ी समय से शहर से लेकर गांवों तक में लोगों के बीच जा रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व फ़रीदाबाद लोकसभा सीट से संभावित प्रत्याशी मनधीर सिंह
पलवल ज़िले के सिहोल गांव में हुए स्वागत समारोह में मुख्यअतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि हम सभी को अच्छे कर्म करते रहना चाहिए। क्योंकि जैसे कर्म हम लोग करेंगे वैसा ही फ़ल आने वाले जीवन में मिलेगा।
पलवल के सिहोल गांव में वहा मौजूद सरदारी ने मान का फूलमाला सहित पगड़ी बांध कर स्वागत किया। मान ने अपने संबोधन में वहां मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार फरीदाबाद और पलवल दोनों ज़िलों में आप सभी का साथ बहुत जरूरी हैं।
मनधीर मान ने कहा कि हर साल धर्म को बढ़ाते हुए बच्चो को अच्छे संस्कार देते हुए जो इस आयोजन को तीन तीन जगह रखना बड़ा ही सराहनीय काम है। जब तक संस्कार अच्छे नही दिए जाते तब तक बच्चे अच्छी दिशा की तरफ नही जाता है
मान ने कहा कि भारत ने जन्म लेना ही बड़े सौभाग्य की बात है। भारत में हमे ऋषियों, मुनियों, गीता और रामायण ने जो सिखाया है, उससे हम अपने जीवन को कमा सकते है। जीवन की कमाई जीवन कमाना है
बच्चों के हाथों में देश का भविष्य है उनको खेल कूद में भी आगे बढ़ना चाहिए। ऐसे आयोजन के साथ के खेलो के भी आयोजन होते रहने चाहिए।

Related Articles

Back to top button