बेटी बचाओ अभियान का लाडली वृक्षारोपण शहर को कर रहा हरा-भरा- हरीश चन्द्र आज़ाद

FARIDABAD : बेटी बचाओ अभियान ने लाडली वृक्षारोपण के अंर्तगत आज पुलिस लाईन वाली सडक़ पर सैक्टर 29 की ब्लाक अध्यक्ष संतोष सुखीजा की अध्यक्षता में 21 पौधे लगाये व कार्यक्रम का संयोजन सीनियर सिटीज़न सैक्टर 29 के महासचिव सुनील गुलाटी ने किया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने किया। लाडली प्रभजौत कौर ने पहला पौधा लगाया।
संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि बेटी बचाओ अभियान लाडली वृक्षारोपण के अंर्तगत शहर में लगातार पौधे लगाकर शहर को हरा-भरा व शुद्व पर्यावरण करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था जहाँ-जहाँ इनती मेहनत करके पौधे लगा रही है वहाँ-वहाँ उनकी देखभाल का जिम्मा भी वही के सदस्यों को दे रही है और हम लाडली वृक्षारोपण के अंर्तगत लगा रहे पौधों की सारी जानकारी वनविभाग, जिला उपायुक्त व नगर निगम को देगें ताकि उन पौधों को पानी व जहाँ-जहाँ जरूरत है वहाँ ट्री-गार्ड लगवायें।
चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा और शीतल लूथरा ने कहा कि नीम व पीपल जैसे बहुत से पौधें हैं जिनकी आयु सैकड़ो वर्ष होती है और एैसे पौधे वातावरण का शुद्व व स्वास्थ्य रखते हैं इसलिये प्रत्येक इंसान को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिये और उसका लालन-पालन भी करना चाहिये ताकि उस इंसान की यादगार इस दुनियो में सैकड़ों वर्षों तक रहे। अंत में संतोष सतीजा व सुनील गुलाटी ने सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पौधों को जीवन का आधार समझते हुए इनको लगाने के साथ-साथ पालने का प्रण भी लें।
इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष संतोष सतीजा, व्लाक चेयरमैन सुनील गुलाटी, ब्लाक महासचिव नीता भाटिया, ब्लाक सचिव मधू नागपाल, परमजीत कौर, वासुदेव अरोड़ा, शीतल लूथरा, हरीश चन्द्र आज़ाद, सुषमिता भूमिक, सुखदेव सिंह, अशोक भाटिया, सतेन्द्र दुगल ,हरदीप सिंह, हरसीमरन कौर, बेबी प्रभजौत कौर, शशी गुलाटी, अनीता गुलाटी, किरन मेहतानी, विजय लक्ष्मी मिश्रा और शारदा आदि ने पौधे लगाये।

Related Articles

Back to top button