फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार; चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

अपराध शाखा सेंट्रल ने सेक्टर-77 से दबोचा आरोपी, अटल पार्क के बाहर से चोरी हुई थी बाइक

भावना कौशिश,फरीदाबाद। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित (21), निवासी गांव सीकरी, सेक्टर-58, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, वजीरपुर रोड निवासी प्रदीप ने थाना सेक्टर-58 में शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 जून को उसकी मोटरसाइकिल अटल पार्क के बाहर खड़ी थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने 28 जून को सेक्टर-77 क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किसी अन्य वाहन चोरी की वारदात में भी शामिल रहा है या नहीं।

Related Articles

Back to top button