महिला दिवस पर युवा कांग्रेस ने महिलाओं को किया सम्मानित

फरीदाबाद : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय युवा कांग्रेस के शक्ति सुपर शो के तहत ‘सेलिब्रेशन हर’ कार्यक्रम का आयोजन कर अलग-अलग क्षेत्रों में अह्म भूमिका रखने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चुन्नू राजपूत ने बल्लभगढ़ कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं ऊषा शर्मा, चंद्रकला, भगवती, विनीता, सरिता सैनी, आशा रानी आदि को सम्मानित किया। इस मौके पर चुन्नू राजपूत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का काम किया और उन्हें प्रोत्साहित किया, यही कारण है कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षाे के दौरान देश-प्रदेश में महिला अपराधों का ग्राफ बढ़ा है और भाजपा महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने और उन्हें भयमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाने में असफल साबित हुई है। श्री राजपूत ने कहा कि अब समय आ गया है जब हम सभी को जनविरोधी भाजपा सरकार की हर ज्यादति का जवाब वोट की चोट से देना होगा। कार्यक्रम में सम्मानित महिलाओं ने भी अपने-अपने वक्तव्यों में महिला सशक्तिकरण के बारे में अपने विचार रखे।

Related Articles

Back to top button