नशें के कारण घर बर्बाद ना करें : बिजेंद्र सैनी

Faridabad : हरियाणा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा नशा मुक्त हरियाणा मुहिम चलाई जा रही है आज प्रदेश में नौजवान नशें के कारण बर्बाद होता जा रहा है आज इस मुहिम में जिला फ़रीदाबाद उपायुक्त विक्रम सिंह आईएएस के आदेशानुसार एवं पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद श्री सतेंद्र कुमार गुप्ता, आई.पी.एस निर्देशनुसार एवं सरदार देवेंदर सिंह सदस्य स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार के मार्गदर्शन में रोड़ सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन ने आज वीरवार सुबह सुबह डबुआ सब्ज़ी मण्डी फ़रीदाबाद में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया यहाँ रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) के वाइस प्रेसिडेंट बिजेंद्र सैनी ने सब्ज़ी व फल बेचनें वाले दुकानदारों को पोस्टरों के माध्यम से नशें से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया एक तरफ़ जागरूकता की कम होने के कारण मज़दूरों के दिन की शुरूवात बीड़ी ,पान,गुटका ,तम्बाकू  व अन्य नशें के साधनों से रोजाना ही होती है यहाँ डबुआ सब्जी मण्डी में सब्ज़ी विक्रेता अमरजीत से बातचीत हुई उन्होंने बताया कि  कई बार सब्ज़ी बेचनें वाले रात से सुबह तक बहुत नशें में धुत्त रहतें हैं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) के वाइस प्रेसिडेंट बिजेंद्र सैनी ने लोगों को संदेश दिया कि हमें नशे का त्याग बिल्कुल करना चाहिए क्यूँकि नशे के कारण हमारा नौजवान एवं अपना अपना परिवार आजकल ख़तरे में पड़ रहा है नशे के कारण कितने घर बर्बाद हो चुके हैं और नशा करने से बहुत सी जानलेवा बीमारीयाँ लग जाती हैं जिसके कारण जान माल की हानि हो जाती है लोगों के घर तक बिक जातें हैं कोई नशे का धंधा कर रहा है तो हरियाणावासी एनएसएनसीबी के टोल फ्री नंबर पर दें सूचना  नशे की रोकथाम के लिए यह नंबर 90508-91508 जारी किया गया है। इसकेे अलावा आम जनता से भी अपील है कि यदि उनके आसपास कोई नशे का धंधा करता है तो तुरंत इस नंबर पर सूचना दें। हरियाणा नशा मुक्ति नम्बर 9050891508 के बारे बताया गया अगर कोई व्यक्ति नशा बेचता पाया जाता है या कोई नशा छुड़वाना चाहता है तो इस नम्बर पर संपर्क कर सकतें हैं और सड़कों पर कितने नौजवान नशे की हालत में वाहन को तेज गति व ग़लत तरीक़ों से चलातें हैं और सड़क दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं नशे में वाहन चलाते पकड़े जाने पर 5000 का जुर्माना व जेल भी हो सकती है सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफ़िक नियमों का पालन करे पैदल यात्रियों का ख़ास ध्यान रखें ख़ुद भी सुरक्षित रहें दुसरो को भी सुरक्षित रहने दें

Related Articles

Back to top button