आम-गरीब व किसान विरोधी पार्टी है भाजपा: सुनील तेवतिया

Faridabad/Rakesh Kumar : 14 मई । लोकसभा क्षेत्र के इनैलो प्रत्याशी सुनील तेवतिया ने भाजपा सरकार पर आम-गरीब व किसान विरोधी पार्टी की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में किसान विरोधी नीतियों के चलते किसान अपने हकों के लिए सडकों पर आंदोलनरत है और उनकी कोई सुनने वाला नहीं। भाजपा राज में किसान कर्ज के तले दबता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनैलो ही सही मायनों में स्व. ताऊ देवीलाल के सपनों की पार्टी है और लोग विधायक अभय चौटाला की बात पर विश्वास करते हैं। क्योंकि अभय चौटाला ने हमेशा प्रदेश के हर वर्ग की आवाज को बुलंद किया है। किसान आंदोलन में किसानों के लिए विधायक पद से इस्तीफा देने वाले भी अभय चौटाला ही हैं। इसलिए अब समय आ गया है ऐसी किसान विरोधी पार्टी भाजपा को वोट की चोट से जवाब देने का। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि ताऊ देवीलाल के सपनों की सरकार बनाने के लिए इनैलो के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करें तभी आम गरीब व किसान का भला हो सकता है। सुनील तेवतिया आज पलवल जिले की होडल विधानसभा क्षेत्र के गांव औरंगाबाद, सराय, सेवली, लोहिना, सौंध, डाडका, गढ़ी, गौढौता व बंचारी में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनका हरी पगडी बांधकर जोरदार स्वागत किया गया। वहीं लोहिना गांव में सुनील मांडोत ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।
इनैलो प्रत्याशी सुनील तेवतिया ने कहा कि भाजपा के कुशासन से तंग आकर आज फिर से प्रदेश के लोग चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के शासन को याद कर रहे हैं। क्योंकि पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की सरकारों में प्रदेश की जनता के  हित में लिए गए फैसलों आज भी सराहनीय हैं। चाहे वह बुजुर्ग पैंशन हो या फिर गांव की चौपाल पर बैठक फैंसले लेना रहा हो वहीं किसानों के कर्ज माफ करने की बात हो।
इस अवसर पर इनैलो के प्रदेश महासचिव महेन्द्र चौहान, पलवल के जिलाध्यक्ष अजीत बॉबी, फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र चौहान, कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तेवतिया, सुनील मांडोत, विजय तेवतिया, रामपाल लिखी, घीसाराम, बुधराम, कमलजीत, रतन सोरौत, हल्का प्रधान, चंदन सिंह, ओमवीर चौहान, बच्चूसिंह, अजय चौधरी भी मुख्यरूप से मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button