आप और कांग्रेस गठबंधन पर कही ये बात, हरियाणा में BJP 10 की 10 लोकसभा सीटों पर लड़ रही चुनाव, सांसद बृजेंद्र सिंह बोले

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी विधानसभा में आज भाजपा कार्यालय खोले गए हैं। इनका मकसद आने वाले लोकसभा चुनाव है। उचाना में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए हिसार लोकसभा सांसद बृजेंद्र सिंह पहुंचे। यहां पहुंचने पर सांसद कोष निधि से करवाए गए कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी सांसद बृजेंद्र के हाथों किया गया। सांसद कोष निधि के अनुसार जो कार्य है। उनमें से कुछ हो चुके हैं और कुछ अभी हो रहे हैं, उनका शीलान्यास और उद्घाटन का कार्यक्रम था। 17 गांवों के काम हो चुके हैं कुछ अभी शुरू हो गए है।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सरकार गठबंधन में तो है लेकिन मैं अगर चुनाव की बात करूं तो उसमें तो साफ तौर पर यही है कि 10 की 10 सीटों पर बीजेपी लड़ रही है। 10 की 10 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ रही है फिर भी अगर इसको गठबंधन की संज्ञा देनी है तो फिर ठीक है, देते रहे।

PunjabKesari

आप और कांग्रेस गठबंधन पर बोले बृजेंद्र सिंह

आप और कांग्रेस के गठबंधन पर हिसार लोकसभा सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जितना अपने आप को मजबूत मान रही थी अब उनको धरातल पर पता चल गया कि उनकी स्थिति क्या है। आज कांग्रेस पार्टी मान चुकी है कि उनकी जो स्थिति है, हरियाणा के अंदर अच्छी नहीं है। इसलिए वह आम आदमी पार्टी का सहारा ले रहे हैं। वैसे आम आदमी पार्टी का हरियाणा में कोई जनाधार तो है नहीं फिर भी कांग्रेस को लगा कि आम आदमी पार्टी का कुछ जनाधार है इसलिए गठबंधन किया होगा।

PunjabKesari

नफे सिंह राठी की हत्या बहुत बड़ी घटना- बृजेंद्र सिंह

वहीं बृजेंद्र सिंह ने कहा कि नफे सिंह राठी की हत्या बहुत बड़ी घटना है। सरकार का पहला दायित्व कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखना होता है। मुझे पूरा विश्वास है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में जनता से जांच कर रहा है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button