भाजपा गरीबों की मदद करने वाली पार्टी, कांग्रेस को वोट देना मतलब MP को फिर से बीमारू बनाना- हेमंत बिस्वा

तीर्थ नगर ओंकारेश्वर पहुंचे असम राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया से चर्चा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं यह संदेश देना चाहता हूं कि बीजेपी की सरकार बनना चाहिए, और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए। क्योंकि कांग्रेस एक बार देश में आ जाएगी तो देश को बर्बाद कर देगी।

हेमंत बिस्वा ने कहा कि आज सभी लोग जानते हैं कि कांग्रेस के राज्य में मध्य प्रदेश बीमारू प्रदेश था, और आज देश के अग्रणी राज्य में से है और आगे भी भाजपा इसे लेकर जाएगी। इसलिए बीजेपी को ही वोट देना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस को वोट देने का मतलब फिर से बीमारू बनना है। साथ ही देश में हो रहे घोटालों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की तो मालिक ही कांग्रेस है और देश में आज तक 70 सालों में जितने भी घोटाले हुए सारे कांग्रेस के राज में हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों की नीति गरीबों की मदद करना रहती है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button