चलाएगी ‘गांव चलो अभियान’, तीसरी बार सरकार बनाने के मिशन को लेकर आगे बढ़ रही भाजपा: Haryana

करनाल : तीसरी बार सरकार बनाने के मिशन को लेकर आगे बढ़ रही भाजपा अब  ‘गांव चलो अभियान’  शुरू करने जा रही है। करनाल में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। जहां प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों को अभियान के लिए प्रशिक्षित किया गया।

पार्टी का उद्देश्य प्रदेश में लोकसभा की सभी 10 सीटें जीतना

गांव चलो अभियान के संयोजक डॉ. पवन सैनी बनाए गए हैं। राहुल राणा, वेद फूल्ला, समय सिंह भाटी को सह संयोजक बनाया है। भाजपा देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों से संपर्क साधने के लिए देश भर में 4 से 11 फरवरी तक ‘गांव चलो अभियान’ चलाएगी। कार्यशाला में सैनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिशा निर्देशों को भी पदाधिकारियों के सामने रखा। पार्टी का उद्देश्य प्रदेश में लोकसभा की सभी 10 सीटें जीतना है। अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र की योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्धियों को हर गांव के हर घर तक पहुंचाना है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button