BREAKING : दीपम सेठ होंगे प्रदेश के 13वें डीजीपी, उत्तराखंड को मिला नया पुलिस महानिदेशक

उत्तराखंड को नया डीजीपी मिल गया है. अब दीपम सेठ उत्तराखंड के 13वें DGP होंगे. वे कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार से चार्ज लेंगे. दीपम सेठ 1995 बच के आईपीएस अफसर हैं. उत्तराखंड गृह अनुभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. एडीजी दीपम सेठ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं. आते ही उन्होंने सोमवार को मूल कैडर ज्वाइन कर लिया है. इसी के साथ उन्हें प्रदेश के 13वें डीजीपी की जिम्मेदारी दी गई है.





