कनाडा में हरदीप निज्जर के साथी सिमरनजीत सिंह के घर पर चलीं गोलियां: Breaking

खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर के एक सहयोगी के आवास पर कई गोलियां चलाई गईं। बता दें कि इससे पहले बीते साल  18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में  हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी।

कनाडाई मीडिया ने जिस आवास को निशाना बनाया गया उसके मालिक की पहचान सिमरनजीत सिंह के रूप में की। घटना गुरुवार तड़के हुई और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि घर के साथ-साथ घर पर खड़ी एक कार को गोलियों से छलनी कर दिया गया।

सरे आरसीएमपी ने कहा कि 1 फरवरी को, लगभग 1:21 बजे, उसे एक आवास पर गोलीबारी की सूचना मिली और फ्रंटलाइन अधिकारी “घटनास्थल पर गए और गोलीबारी से जुड़े सबूत पाए।”

किसी के घायल होने की सूचना नहीं  सरे आरसीएमपी का प्रमुख अपराध अनुभाग जांच कर रहा है। जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि यह एक अलग घटना थी, अधिकारी अभी भी इस घटना के मकसद का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button