400 गरीब विकलांगों बुजुर्गों को सूखा राशन बाटा गया

FARIDABAD :  महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन के द्वारा नैशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड ( अंध विद्यालय) के परिसर में बड़खल क्षेत्र की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखाके सहयोग सूखा राशन ऐसे बुजुर्गों जिनके घर कोई कमी करना वाला नहीं है, ऐसे लोगों को महावीर इंटरनेशनल के द्वारा प्रतिदिन पका हुआ खाना फरीदाबाद रोटी बैंक के अंतर्गत दिया जाता है. साथ ही लीलावती दिव्यांग स्कूल के दिव्यग परिवारो को, अंध विद्यालय के परिवारो और महावीर कंप्युटर केंद्र के विद्यार्थियों और उनके परिजनों को साथ ही कुष्ठ आश्रम में मिला कर 400 लोगों को राशन वितरित किया गया l
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट अश्वनी त्रिखा, बढ़खल उप मंडल अधिकारी पंकज सेतिया, नायब तहसीलदार सुरेश कौशिक, दिशा त्रिखा के साथ महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन के संग्रक्षक व नेब के अध्यक्ष अजीत पटवा, परियोजना निदेशक उमेश अरोड़ा, वीरा केन्द्र अध्यक्षा श्रीमती शिखा अरोड़ा, एवम् नेब के महासचिव हेम सिंह यादव के साथ 400 लोगों परिवारो
सूखा राशन के पैकेट बांटे ।
एडवोकेट अश्वनी त्रिखा ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन, समाज सेवा के कार्य के लिए प्रतिबद्ध है, हर काम में आगे । देश के अमृत काल महोत्सव में 10 से 15 अगस्त 2023 के दिनों में 5 जगह रक्त दान शिविर लगा रही है – इसमें सबसे बड़ा रक्त दान शिविर 15 अगस्त को अचीवर्स माल, सेक्टर 49, फरीदाबाद पर लग रहा है, उन्होंने सक्षम लोगों को आह्वान किया कि देश के स्वतंत्रता दिवस के दिन रक्त देकर देश वासियों की सेवा करे । एम आई एस एफ के उपाध्यक्ष प्रमोद सचदेवा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया
समारोह के उपरान्त महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र द्वारा आयोजित सभी ने भंडारे का लुफ्त उठाया ।

Related Articles

Back to top button