डिवाइडर से टकरा कर पलटी कार, अस्थियां प्रवाहित कर लौट रहे परिवार के साथ हुआ हादसा

रादौर के छोटाबांस के पास आज कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिस समय यह घटना हुई उस समय कार में दो महिलाओं सहित पांच लोग सवार थे। गनीमत रही जिस वक्त कार दुर्घटनाग्रस्त हुई उस वक्त सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना की सूचना पाकर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को राहगीरों की मदद से रादौर सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया।

अस्थियां प्रवाहित कर लौट रहा था परिवार
कार सवार जिला सिरसा के गांव कंगनपुर निवासी लाभ सिंह ने बताया कि वह अपने पिता की अस्थियां हरिद्वार गंगा में प्रवाहित कर लौट रहे थे, जैसे ही छोटाबांस त्रिवेणी चौक के पास पहुंचे तो उनकी कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। उसने बताया कि कार में 2 महिलाओं सहित पांच लोग सवार थे।
NEWS SOURCE : punjabkesari




