BREAKING : 5 की दर्दनाक मौत, यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, बस और ट्रक में भिड़ंत

अलीगढ़: टप्पल थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया है. जहां यमुना एक्सप्रेस वे पर बीती रात ट्रक और बस के बीच भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं करीब 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी. दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया.

अलीगढ़ पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक थाना टप्पल क्षेत्रांतर्गत ये घटना हुई है. सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टी है. जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

NEWS SOURCE Credit : lalluram

Related Articles

Back to top button