मुख्यमंत्री ने फोन कर पूछा हाल-चाल, कंवरपाल गुर्जर की बिगड़ी तबीयत: Breaking

हरियाणा के शिक्षा वन एवं पर्यावरण मंत्री कंवरपाल गुर्जर की तबीयत अचानक उस समय बिगड़ गई जब वह जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। वह पिछले कई दिनों से जन संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। आज नागल पट्टी इलाके में जैसे ही जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने उनका स्वागत किया। इसी दौरान लोगों से बात करते अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह अनकॉन्शियस हो गए। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से प्रताप नगर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें यमुनानगर अथवा पीजीआई जाने की सलाह दी।
इसी दौरान यमुनानगर जिला अस्पताल में प्रशासन को अलर्ट किया गया। सभी डॉक्टर स्ट्रेचर लिए अस्पताल गेट पर उनका इंतजार करने लगे। लेकिन इसी बीच पता चला कि यमुनानगर सिविल अस्पताल में हार्ट से संबंधित डॉक्टर एवं सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। इसके बाद उन्हें यमुनानगर के गाबा अस्पताल में ले जाया गया। वहीं सरकारी वा प्राइवेट डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने शिक्षा मंत्री कंवरपाल का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉक्टर मंजीत सिंह और गाबा अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर भूपेंद्र गाबा का कहना है कि अधिक दिनों से अधिक काम करने के कारण उन्हें परेशानी हुई है। फिलहाल अटैक जैसी कोई बात नहीं है। फिर भी सभी तरह के एडवांस टेस्ट किया जा रहे हैं। जिसमें सारी स्थिति स्पष्ट होगी।
वही मंत्री की तबीयत बिगड़ने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी मंत्री कवर पाल गुर्जर का फोन करके हाल-चाल जाना। हरियाणा कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भोपाल खदरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री से बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना है।
NEWS SOURCE : punjabkesari




