जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान पर बोले चिराग ​”CM के अश्लील बयान की वजह से बिहारियों का उड़ाया जा रहा मजाक”

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना में पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान चिराग पासवान ने सीएम नीतीश पर तंज कसा और कहा कि कल से लेकर आज तक मुख्यमंत्री के बयान से पूरा प्रदेश शर्मसार हुआ हैं। विधानसभा और विधान परिषद में सीएम के बयान से पूरे देश में बिहार के लोग बदनाम हुए हैं। अभी तक पुल गिरने समेत कई मामलों पर शर्मसार होना पड़ता था लेकिन इस बार मुख्यमंत्री के अश्लील, अशोभनीय ,निंदनीय बयान की वजह से बिहारियों का मजाक उड़ाया जा रहा हैं।

“सीएम मानसिक रूप से बीमार है”
चिराग पासवान ने कहा कि हमें कभी भरोसा नहीं था कि इतने सज्जन मुख्यमंत्री की भाषा ऐसी होगी। चिराग ने कहा हम उस राज्य से आते हैं, जहां हम अपने पिता के साथ इज्जत से बात करते हैं, संस्कारों में बंधे होते हैं, छोटो को भी आप कह कर बोलते हैं। लेकिन कल हम लोग इस बयान पर घर में चर्चा तक नहीं कर पाए। वही चिराग ने आगे कहा कि सीएम मानसिक रूप से बीमार है और ऐसे मानसिक रूप से बीमार लोगों के हाथ में बिहार की बागडोर छोड़ना सही नहीं है। चिराग ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।

“हर किसी पर आप लाठियां चलाते हैं”
वही, आंगनबाड़ी सेविका पर हुए लाठीचार्ज को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका का लाभ नीतीश कुमार ने कहां-कहां नहीं लिया और आज जब अपनी उचित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका सड़क पर हैं तो उस पर आप वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रहे है। सरकार बातचीत करने से इतना डरती क्यों है? हर किसी पर आप लाठियां चलाते हैं, क्यों नहीं सरकार एक कमेटी बनाती है और वार्तालाप का माध्यम  खोलती हैं।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button