शहरवासियों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, पंचतत्व में विलीन हुए शहीद CRPF इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार

जींद : हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले शहीद सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में तैनात इंस्पेक्टर कुलदीप मलिक को आज अंतिम विदाई दी गई। उनका जींद के पैतृक गांव निड़ानी में अंतिम संस्कार किया गया, जहां बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी पत्नी लक्ष्मी ने पार्थिव देह को सेल्यूट कर वंदे मातरम का नारा लगाया।  ग्रामवासियों ने नम आंखों से विदाई दी। शहीद कुलदीप मलिक बहुत बढ़िया लड़का था, जब आता था तो सबको राम-राम करके जाता था।

जानकारी के मुताबिक कुलदीप जींद के निड़ानी गांव का रहने वाले थे। इंस्पेक्टर कुलदीप खेल कोटे से भर्ती हुए थे और 34 साल से नौकरी में थे। उनकी उम्र लगभग 54 साल बताई जा रही है। कुलदीप अगले महीने डीएसपी कोर्स पर जाने वाले थे। उनका एक बेटा आर्मी में तो दूसरा बेटा रेलवे पुलिस में है।

2 बेटे, एक सेना तो दूसरा रेलवे पुलिस में

उनके 2 भाई दिलबाग और सतपाल गांव में ही खेती करते हैं। कुलदीप के बड़े बेटे नवीन सेना में ड्राइवर के पद पर दिल्ली में तैनात हैं और छोटा बेटा संजय रेलवे पुलिस में अमृतसर में तैनात हैं। दोनों बेटे शादीशुदा हैं। कुलदीप की पत्नी का नाम लक्ष्मी देवी है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button