CM मनोहर लाल ने नफे सिंह की मौत पर किया शोक प्रकट, हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का 5वां दिन

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने पूर्व विधायक और INLD के नेता नफे सिंह राठी की मौत पर शोक प्रकट किया। इस दौरान सदन में सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नफे सिंह राठी की हत्या को लेकर सदन में काम रोको प्रस्ताव लेकर आएगी। सदन में कांग्रेस की ओर से नफे सिंह राठी की हत्या पर कांग्रेस ने मांग की है कि इस हत्याकांड की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज या सीबीआई से जांच कराई जाए। साथ ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने इस हत्याकांड पर कड़ा ऐतराज जताया है। ऐसे में इस मामले पर सरकार से सदन में विपक्षी दल जवाब मांगेंगे। बतौर वित्त मंत्री के नाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से शुक्रवार को रखे गए अगले वित्त वर्ष 2024-25 के बजट पर सदन में चर्चा शुरू होगी। इस दौरान चार बिल भी पेश किए जाएंगे।

CM ने 1.89 लाख करोड़ का पेश किया है बजट

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर वित्त मंत्री के तौर अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट 23 फरवरी को पेश कर चुके हैं। सीएम मनोहर लाल ने 1.89 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। यह पिछले बजट से 11 प्रतिशत अधिक है। बजट पेश करते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि लगातार 5वीं बार बजट पेश करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस साल कोई नया टैक्स नहीं है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button