करनाल में CM मनोहर लाल ने की पूजा-अर्चना, हरियाणा में राम मय हुआ वातावरण: Ram Mandir Ayodhya

करनाल : अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य हरियाणा के शहरों को दीपावली की तरह सजाया गया है। बाजारों को सुंदर लाइटों से सजाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का 15 हजार स्क्रीनों पर सीधा प्रसारण दिखाया गया। बता दें कि सीएम मनोहर लाल करनाल के कर्णेश्वरम मंदिर पहुंचे और मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना से पहले कलश रखा। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रामसेतु से लाए हुए पत्थर को भी देखा।
बताया जा रहा है कि हिसार के हांसी में खाटू श्याम मंदिर से सुबह ध्वजा यात्रा निकाली गई। विश्वकर्मा चौक, काली देवी मंदिर, बजरंग आश्रम, राम शरणम् आश्रम उत्तम नगर में बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण दिखाया गया। रात्रि में करीब 3100 दीयों से दिपोत्सव मनाया जाएगा। वहीं, चौपटा में भंडारे का आयोजन भी होगा। राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से एक दिन पहले ही कई जिले भगवा रंग से रंग गए। चारों ओर राम नाम की गूंज रही। राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को कहीं भोग तो कहीं शोभायात्रा निकालकर उत्सव मनाया जा रहा है।
जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर
नारनौल में श्रीराम संकीर्तन शोभायात्रा प्रात 7 बजे धार्मिक रामलीला से प्रारंभ होकर मोहल्ला चांदूवाडा होते हुए बजाजा बाजार, राम रेडीमेड के सामने से पुल बाजार, महावीर चौक, नैना फतेह मंदिर, परशुराम चौक होते हुए वाल्मीकि चौक से रामलीला मैदान पर समाप्त हुई। इस दौरान अनेक जगहों पर भंडारे आयोजित किए गए। वहीं, मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसके साथ श्रद्धालुओं की टोली जय श्रीराम का नारा लगाते हुए बजारों से गुजर रहे थे।
NEWS SOURCE :punjabkesari




