CM योगी ने घटना पर जताया दुख, दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगोंं की मौत: Saharanpur

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अंबाला- सहारनपुर हाइवे पर तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई।  हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया जिससे 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं घटना पर सीएम योगी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों को समुचित इलाज के लिए निर्देश दिए है।

सूत्रों से जानकारी के मुताबिक ऑल्टो कार सवार हरिद्वार की तरफ से आ रहे थे। तभी आमने-सामने कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इससे कार में आग लग गई। कार सवार बाहर नहीं निकल पाए। जिससे जलकर चार लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी लोगों पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है।

पुलिस ने बताया मृतक की पहचान उमेश गोयल (70) पुत्र कबूल गोयल, सुनीता गोयल (65) पत्नी उमेश गोयल, अमरीश जिंदल (55) पुत्र गोकल जिंदल, गीता जिंदल (50) पत्नी अमरीश जिंदल निवासी 96 बसंत विहार ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में हुई है। ये सभी कार में सवार थे। पुलिस ने मृतकों के परिजन अनुराग को सूचना दे दी है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button