दोपहर एक बजे तक आने वाले फरियादियों की सुनेंगे शिकायतें, अंबाला कैंट में लगेगा अनिल विज का जनता दरबार

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का आज अंबाला कैंट के पीडब्लू डी रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगेगा। वह लंबे समय बाद फरियादियों की शिकायतें सुनेंगे। इस बार अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। गृह मंत्री दोपहर 1 बजे तक पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को ही सुनेंगे।
बता दें कि अनिल विज का जनता दरबार का काफी समय बाद लगेगा। वहीं कई फरियादी अपनी शिकायतों को लेकर इंतजार में बैठे थे। अब उनका इंतजार भी खत्म हो गया है। विज के दरबार में किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जाता है। साथ ही अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिए जाते है। इसी वजह से इस दरबार में लोगों का विश्वास बना रहा है और वह अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते है। देखने वाली कि आज के दरबार में कितने लोगों की शिकायतें अनिल विज सुनते हैं।
NEWS SOURCE : punjabkesari




