थानेसर से दी टिकट, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा पर किया भरोसा

कांग्रेस ने आखिरकार तीसरी सूची जारी कर दी है। यह सूची भी देर रात को जारी की। थानेसर से कांग्रेस ने एक बार फिर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा पर भरोसा किया। दूसरी बार अरोड़ा पर दांव खेला है। टिकट की दौड़ में अरोड़ा ही आगे थे। उनकी टिकट लगभग पक्की मानी जा रही थी, तभी वे काफी समय से प्रचार में जुटे थे। कांग्रेस में थानेसर से उन्हें किसी दूसरे नेता से चुनौती नहीं थी। बता दें कि अशोक अरोड़ा की राजनीति लोकदल से शुरू हुई थी। वे लंबे समय तक इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। करीब सवा 6 साल पहले इनेलो बिखरने के बाद अरोड़ा हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस में चले गए। यहां वे भूपेंद्र हुड्डा के नजदीकी हैं। अशोक अरोड़ा की गिनती कांग्रेस के मजबूत नेता के तौर पर होती है। थानेसर से रिकॉर्ड 4 बार विधायक बन चुके।

टिकट की घोषणा के तुरंत बाद अशोक अरोड़ा के आवास पर कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए। कार्यकर्ताओं का जोश उत्साह देख अशोक अरोड़ा भी कार्यकर्ताओं संग नाचे। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते है। विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जिन्होंने मेरे ऊपर भरोसा जताया।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button