देसी कट्टा सहित आरोपी को क्राईम ब्राच डी.एल.एफ की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्राच डी.एल.एफ की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी विनोद(22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया के क्राईम ब्राच डी.एल.एफ की टीम ने आरोपी विनोद(22) वासी गॉव जसाना तिगांव फरीदाबाद को दीर्ज नगर फरीदाबाद से काबू कर एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना पल्ला फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओ में मामला दर्ज किया गया है। पुछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है व देशी कट्टा को अपने गॉव से किसी दोस्त से लेके आया। पुर्व मे चोरी व अवैध हथियार रखने सहीत कुल 6 मामले दर्ज है आरोपी विनोद(22) को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button