बीडी सिगरेट के खोखे से 2 लाख रुपए चोरी के मामले में क्राइम ब्रांच 85 ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा 85 की टीम ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम उमेश है जो खेड़ीपुल के इंदिरा कंपलेक्स का रहने वाला है। 5 जून को खेड़ीपुल थाने में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी उमेश ने खेड़ीपुल में बीडी सिगरेट का खोखा लगाने वाले एक व्यक्ति के धोखे से 3 जून की रात 2 लाख रुपए चोरी किए थे। पीड़ित ने बताया कि उसने किसी काम के लिए 2 लाख रुपए रखे थे और रात को वह पैसे खोखे में ही छोड़कर चला गया जो आरोपी उमेश उसकी दुकान पर आता जाता था और उसने उसे पैसे रखते हुए देख लिया। पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश की गई जिसमें क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को सेक्टर 17 पुल से गिरफ्तार कर मौके से उसके कब्जे से 1.10 लाख रुपए बरामद किए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पैसे रखते हुए देख लिए थे जिससे वह लालच में आ गया और उसने पैसे चोरी कर लिए। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button