देशी कट्टा व जिंदा रोंद सहित 2 आरोपियो को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने अलग-अलग स्थान से किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर प्रभारी जितेन्द्र की टीम ने आरोपी को देशी कट्टे व जिंदा रोंद सहित दो आरोपियो को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में आकाश(23) व दीपक का नाम शामिल है। आरोपी आकाश गांव मझावली तिगांव का तथा आरोपी दीपक कामा भरतपुर राजस्थान का रहने वाला है।

अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान आरोपी आकाश को बुद्ध बजार सेक्टर-73 से मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देशी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर बल्लबगढ़ में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देशी कट्टे को सिकन्द्राबाद उत्तर प्रदेश में किसी व्यक्ति से 3500/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी डिलवरी का काम करता है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की कुछ दिन पहले कुछ लडको से झगडा हो गया था जिसके लिए वह अपने बचाव में अपने पास देशी कट्टे को खरीद कर लाया था।

आरोपी दीपक को अपराध शाखा टीम ने बाई-पास रोड़ सेक्टर-37 से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देशी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकमदा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देशी कट्टा व जिंदा रोंद को मेरठ में किसी व्यक्ति से 2000/-रु में वारदात के समय लोगो में भैय बनाने के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में भी 2 चोरी के मुकदमें फरीदाबाद में दर्ज है जिनमे आरोपी जेल जा चुका है। जो माननीय आदालत से जमानत पर चल रहा है। दोनों आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button