अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने आरोपी को 5.190 किलोग्रम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर प्रभारी जितेन्द्र की टीम ने आरोपी को अवैध नशा तस्करी के मुकदमें में गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गौरव उर्फ कल्लू भारत कॉलोनी खेडीपुल का रहने वाला है। आरोपी को अपारध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से बदरपुर बॉर्डर टोल के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 5.190 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा को 15000/-रु में विशाखापट्टनम में किसी व्यक्ति से बेचकर मुनाफा कमाने के लिए खऱीद कर ट्रैन से लाया था। आरोपी को मुकदमें में पूछताछ के लिए 04 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button