582 ग्राम गांजे सहित आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद द्वारा शहर में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने नशा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपों का नाम जोगेंद्र सिंह उर्फ कालू है। आरोपी गाँव फतेहपुर चंदीला फरीदाबाद का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम ने आरोपी को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान गाँव फतेहपुर चंदीला फरीदाबाद के पीछे सब्जी मंडी के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर 582 ग्राम गांजे बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना NIT में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि दिल्ली में किसी व्यक्ति से ₹4000 में गांजा को खरीद कर लाया। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button