जिंदा जले ड्राइवर-कंडक्टर, फरीदाबाद में ट्रक में लगी भीषण आग

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे पर सुबह ट्रक अनियंत्रित होकर मौजपुर टोल नाके से टकरा गया। इससे ट्रक में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इसमें सवार ड्राइवर व सहायक को उतरने का मौका ही नहीं मिला और दोनों अंदर जिंदा ही जल गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और छायसा थाना पुलिस ने आग पर काबू पाया। ट्रक से ड्राइवर व सहायक के जले हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

NEWS SOURCE : punjabkesari




