क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने 5 पेटी अवैध देशी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-बॉर्डर प्रभारी जितेंद्र की टीम ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम कपिल है जो फरीदाबाद के विनय नगर करने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी को अवैध शराब बेचते हुए सेक्टर 37 बायपास सराय एरिया से काबू किया था। आरोपी के कब्जे से 250 पव्वे देसी शराब के बरामद किए गए। आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी पैसों के लालच में आकर अवैध शराब बेच रहा था। आरोपी सूरजकुंड एरिया से किसी व्यक्ति से यह शराब खरीद कर लाया था जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी दिल्लीमें अवैध शराब का एक मुकदमा दर्ज है और वह तिहाड़ जेल में सजा काट चुका है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।




