अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने आरोपी को 581 गांजा सहित किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar :10 जून, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी निकेश गांव मुजेसर सेक्टर-24 का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से मुजेसर एरिया वाटा पॉवर हाउस के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 581 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 600 ग्राम गांजा को दिल्ली सदर बजार में किसी व्यक्ति से 4000/-रु में प्रयोग करने व बेचने के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी ने जिसमें से कुछ बेच दिया कुछ प्रयोग कर लिया आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button