चुनाव लड़ने को लेकर कही ये बात, इस्तीफे देने को लेकर बोले- मैने परिस्थितियों के अनुसार ही लिया फैसला

फतेहाबाद: हरियाणा में विधानसभा चुनाव का कल ऐलान होते ही आज टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली के द्वारा जननायक जनता पार्टी को अलविदा कह दिया गया। देवेंद्र सिंह बबली ने जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला को अपना इस्तीफा भेज दिया।

इस्तीफा भेजने के बाद देवेंद्र सिंह बबली मीडिया से मुखातिब हुए और उन्होंने कहा कि आज उन्होंने जननायक जनता पार्टी को अलविदा कह दिया है, जिस समय में जननायक जनता पार्टी में शामिल हुए थे, उस समय की परिस्थितियों कुछ और थी लेकिन अब परिस्थितियां कुछ और है परिस्थितियों के अनुसार ही फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर कार्यकर्ताओं से राय  की जाएगी। उनके कार्यकर्ता फैसला करेंगे कि वह आने वाले समय में किस पार्टी में जाएंगे।

देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि उन्होंने बीते 5 वर्षों में टोहाना की व्यवस्था बदलने का कार्य किया है और लोगों की सेवा की है  आने वाले समय में भी वह अपने कार्य को जारी रखेंगे।  कार्यकर्ता और टोहाना की जनता जिस पार्टी से उन्हें चुनाव लड़ने का आदेश देगी वह इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button