वाहन चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेन्ट्रल की टीम ने मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अकुंश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेन्ट्रल की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राहुल गांव तिगांव की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला है।

आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान सतपुरा रोड सेक्टर-77 फरीदाबाद से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मोटरसाइकिल को बल्लबगढ़ सेक्टर-3 एरिया से चोरी किया था। जिसका मामला थाना सेक्टर-8 में दर्ज है। आरोपी पर पूर्व में घर में चोरी का मामला दर्ज है। जिसमें जमानत पर है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button