देशी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 23 अप्रैल, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 प्रभारी की टीम ने देशी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुवनेश गांव जिराऊ जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल में त्रिखा कॉलोनी बल्लबगढ़ का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से बीपीटीपी पुल के पास से काबू किया गया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देशी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद हुआ है आरोपी के खिलाफ थाना बीपीटीपी में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देशी कट्टा व जिंदा रोंद को कोसी मथुरा किसी अनजान व्यक्ति से वारदात के समय लोगो में भय बनाने के लिए 4000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में लूट, चोरी व अवैध हथियार के थाना तिगांव व सेक्टर -17 में मुकदमें दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।




