1.928 किलोग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार की टीम ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आशीष(22) संजय कॉलोनी सेक्टर-23 का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम सब इंस्पेक्टर जगबीर, सहायक सब इंस्पेक्टर सौकीन, मुख्य सिपाही अजय और रमेश ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से हनुमान मंदिर के पास सेक्टर-52 से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 1.928 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में समाने आया कि आरोपी गांजा को किसी व्यक्त से बेचकर मुनाफा कमाने के लिए 15000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी पूर्व में प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता था। आरोपी को मुकदमें में अधिक जानकारी के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।




